DR AMBEDKAR & OBC(Hindi)
डॉ बाबासाहब और ओबीसी का रिश्ता ?'' इस देश में ओबीसी का 'संवैधानिक जन्मदाता' और 'संवैधानिक रखवाला' कोई और नहीं बल्कि " बाबासाहब डॉ आंबेडकर'' ही हैं ! 1928 में बाम्बे प्रान्त के गवर्नर ने 'स्टार्ट' नाम के एक अधिकारी की अध्यक्षता में पिछड़ी जातियों के लिए एक कमिटी नियुक्त की थी. इस कमिटी में डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर ने ही शूद्र वर्ण से जुडी जातियों के लिए " OTHER BACKWARD CAST " शब्द का सर्वप्रथम उपयोग किया था, इसी शब्द का शार्टफॉर्म ओबीसी है !! जिसको सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ी हुई जाति के रूप में आज हम पहचानते है और उनको पिछड़ी जाति या ओबीसी कहते है। स्टार्ट कमिटी के समक्ष अपनी बात रखते हुए डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर ने देश की जनसंख्या को तीन भाग में बांटा था. (1) अपरकास्ट(Upper cast) जिसमे ब्राह्मण, क्षत्रिय-राजपूत और वैश्य जैसी उच्च वर्ण जातियां आती थी (2) बैकवर्ड कास्ट (Backward cast) जिसमे सबसे पिछड़ी और अछूत बनायी गई जातियां और आदिवासी समुदाय की जातियों को समाविष्ट किया गया था । (३) जो जातियाँ बैकवर्ड कास्ट और अ...